लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 130 वीं मनाई जयंती

भारतीय लोकतंत्र सेनानी संग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी के मार्गदर्शन एवं संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा जे पी लोकतंत्र सेनानी संघ बिहार प्रदेश के संगठन प्रभारी सिघई अशोक जैन की उपस्थिति में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 130 वीं जन्म जयंती के अवसर पर सिविक सेंटर स्थित जेपी स्तंभ पर सजावट के साथ जन्म पर श्री सिंघई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जे पी के विचार भी प्रासंगिक हैं तथा हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे, उन्होंने आगे कहां की उनके नारों में प्रमुखत हर क्षेत्र में संपूर्ण क्रांति जरुरी है, वही सिंहासन खाली करो जनता आती है, संपूर्ण क्रांति अब नारा है भाभी इतिहास हमारा है इस प्रकार के नारों से प्रेरित होकर आम जन मानस के उत्साह से तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को अपना सिंहासन डोलता दिखा तब उन्होंने संपूर्ण देश में आपातकाल लागू कर सभी पार्टीयों के राजनीतिक नेताओं कार्यकर्ताओं सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में कार्य करने वाले नेताओं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के साथ ही अपनी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी जेलों में विरुद्ध कर दिया जो उनके अपने थे, परंतु इंदिरा गांधी लंबे समय तक निश्चिंत नहीं रह सकी और लोकनायक की अगुवाई में देश में दूसरी आजादी स्थापित हुई जिसका सुपरिणाम हम वर्षों से प्राप्त करते हुए देश की लगातार उन्नति देख रहे हैं यदि जे पी नहीं होते तो हमें दूसरी आजादी की कल्पना मात्र दिवा स्वप्न होती देश देश लोकनायक के प्रति अपनी कृतज्ञता के साथ ही उनकी 130 वी जन्म जयंती पर नतमस्तक होते हुए अपने सदा सुमन अर्पित करता है,इस अवसर पर वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर सुभाष जैन, डा पी सी सेठ, सुभाष जैन पूर्ति, घनशाम असाटी, प्रकाश पटेल इकवाल अहमद, मनोज वर्मा, अराफात ख़ान सहित अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।