गोल्डन वुमेन्स क्लब जबलपुर ने मनाया गरबामहोत्सव,रंग–बिरंगे परिधानों से सजी शक्तियाँ रहीं आकर्षण का केन्द्र
गाने की धुन मे थिरके गोल्डन वुमेन्स के पाँव, जमकर मचाई धूम
नवरात्रे के आते ही जगह जगह गरबामहोत्सव की प्रस्तुतियाँ देखने मिलती है । जिसमें मातृशक्ति उत्साह के साथ भूमिका निभाती है।वही संस्कारधानी में गोल्डन वूमन्स क्लब द्वारा गरबामहोत्सव का भव्य रूप से आयोजन किया गया।

जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही उत्साह से गरबा परिसर में भागीदारी की । गरबामहोत्सव में मुख्य आकर्षण नौ देवियो की महाआरती और छतरी गरबा नृत्य था। सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जानकारी के लिए बता दें कि,गरबा प्रशिक्षण हर्षना गुप्ता द्वारा दिया गया और निर्णायिका (जज) की भूमिका अनूभुति बादशाह ने निभाई। कार्यक्रम के पश्चात बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रेरणा स्वरूप पुरुष्कार प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत जुनियर में गरबा क्वीन का खिताब प्रियंका एवं शिल्पा को दिया गया।तो वहीं सीनियर कैटेगरी में निशा दुबे और वंदना पटेल को गरबा क्वीन का खिताब मिला।कार्यक्रम को आयोजित रंजना वेद प्रकाश, सिया कोरी, ज्योति नंदनवार और गंगा रजक ने किया।कार्यक्रम की भव्यता देखकर सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना की।

साथ ही प्रमुख रूप से समन्वयन के लिए नीना गुप्ता, शुभलता राजपूत, रीता ठाकुर, बबीता गुप्ता,मणि कटारे, रत्ना तिवारी, रीना विश्वकर्मा,निधि, रितू, दामिनी, अनुश्री,मानसी, वर्षा, पूनम, जागृति, गीता,उर्मिला, सरोज, प्रीति, ज्योति, ममता,रीतिका, निशा, इंदू ,सारिका,राखी,किरण, श्रद्धा, प्रेरणा, कविता, अंशिका,सुमन, दिव्यांशी,सामभ्वी,रानू, आरती, ममता, माया, स्नेहा, मनीषा, मीनल, प्रियंका आदि की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम की आर्गनाइजर श्रीमति रंजना ने बताया कि गरबा महोत्सव के इस कार्यक्रम में गोल्डन वुमेन्स क्लब की सभी वर्ग की महिलाओं को शामिल किया है।जिसमें उनके उत्साह के लिए प्रेरणा पुरुष्कार की व्यवस्था की है । सभी ने कार्यक्रम की सराहना भी की है ,साथ ही हम सभी के सहयोग से एसे कार्यक्रम आगे भी करते रहेंगे – श्रीमति रंजना

