रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल–रीवा के मध्य चार विशेष ट्रेनों का संचालन

0
Spread the love

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल–रीवा–भोपाल के मध्य चार विशेष सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को पर्व के दौरान सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।1. गाड़ी संख्या 02155 भोपाल–रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को भोपाल से रात्रि 22:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रीवा प्रातः 07:20 बजे पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 02156 रीवा–भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को रीवा से सायं 18:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन भोपाल प्रातः 04:30 बजे पहुंचेगी।2. गाड़ी संख्या 02189 भोपाल–रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 26 एवं 27 अगस्त 2026 को भोपाल से रात्रि 22:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रीवा प्रातः 07:20 बजे पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 02190 रीवा–भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 27 अगस्त 2026 को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर भोपाल रात्रि 21:00 बजे पहुंचेगी।3. गाड़ी संख्या 02154 रीवा–भोपाल वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को रीवा से सायं 18:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन भोपाल प्रातः 04:30 बजे पहुंचेगी।4. गाड़ी संख्या 02180 रीवा–भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 30 अगस्त 2026 (रविवार) को रीवा से सायं 18:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन भोपाल प्रातः 04:30 बजे पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 02179 भोपाल–रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को भोपाल से रात्रि 22:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रीवा प्रातः 07:20 बजे पहुंचेगी।इन विशेष ट्रेनों का ठहराव भोपाल, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना एवं रीवा स्टेशनों पर रहेगा।रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इन विशेष ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण कराकर यात्रा करें तथा ट्रेन के समय एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट अथवा एनटीईएस का उपयोग करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *