त्यौहार में यात्रियों को मिली राहत,पमरे चलायेगा अतितिक्त ट्रेन
रक्षाबंधन पर भोपाल-रीवा के मध्य स्पेशल ट्रेनों का संचालन
रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से भोपाल-रीवा-भोपाल के लिए तीन जोड़ी स्पेशल एवं एक वन वे स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:-भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (2 सेवाएं)गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार 25 अगस्त 2026 को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर रास्ते में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना आगमन करते हुए और दूसरे दिन रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)गाड़ी संख्या 02156 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार 26 अगस्त 2026 को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा आगमन करते हुए और दूसरे दिन भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (3 सेवाएं)गाड़ी संख्या 02189 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार एवं गुरुवार 26 एवं 27 अगस्त 2026 को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर रास्ते में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना आगमन करते हुए और दूसरे दिन रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी। (2 ट्रिप)गाड़ी संख्या 02190 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन गुरुवार 27 अगस्त 2026 को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा आगमन करते हुए और उसी दिन भोपाल स्टेशन रात 21:00 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)रीवा-भोपाल सुपरफास्ट वनवे स्पेशल ट्रेन (1 सेवाएं)गाड़ी संख्या 02154 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन शनिवार 29 अगस्त 2026 को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा आगमन करते हुए और दूसरे दिन भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)रीवा-भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (2 सेवाएं)गाड़ी संख्या 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार 30 अगस्त 2026 को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा आगमन करते हुए और दूसरे दिन भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)गाड़ी संख्या 02179 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन का संचालन सोमवार 31 अगस्त 2026 को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर रास्ते में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना आगमन करते हुए और दूसरे दिन रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्रीभार को कम करने के उद्देश्य से भोपाल-रीवा के मध्य स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्री इस सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा एनटीईएस या रेलवन एप ऑनलाइन माध्यम वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
