श्रावण मेला-2026 के दौरान इसरदा स्टेशन पर 6 ट्रेनों को मिलेगा दो मिनट का अस्थायी ठहराव

0
Spread the love

श्रावण मेला-2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने जयपुर मंडल के इसरदा रेलवे स्टेशन पर पश्चिम मध्य रेल से होकर संचालित होने वाली 6 ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ठहराव 03 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त एवं 24 अगस्त, 2026 को प्रभावी रहेगा।*इन तिथियों पर निम्नलिखित गाड़ियाँ इसरदा स्टेशन पर निर्धारित समयानुसार दो मिनट के लिए ठहरेंगी—*1. गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर–अजमेर एक्सप्रेस : प्रातः 10:01 बजे आगमन एवं 10:03 बजे प्रस्थान।2. गाड़ी संख्या 12182 अजमेर–जबलपुर एक्सप्रेस : सायं 18:32 बजे आगमन एवं 18:34 बजे प्रस्थान।3. गाड़ी संख्या 12316 उदयपुर सिटी–कोलकाता एक्सप्रेस : प्रातः 09:49 बजे आगमन एवं 09:51 बजे प्रस्थान।4. गाड़ी संख्या 12975 मैसूर–जयपुर एक्सप्रेस : प्रातः 04:50 बजे आगमन एवं 04:52 बजे प्रस्थान।5. गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग–अजमेर एक्सप्रेस : दोपहर 13:30 बजे आगमन एवं 13:32 बजे प्रस्थान।6. गाड़ी संख्या 04716 साईंनगर शिर्डी–बीकानेर स्पेशल : सायं 19:14 बजे आगमन एवं 19:16 बजे प्रस्थान।रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन समय-सारिणी एवं परिचालन स्थिति की जानकारी एनटीईएस (NTES) ऐप अथवा www.enquiry.indianrail.gov.in के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *