उपचुनाव की कमान सिंधिया को सौंपी, बनाया मुख्य चुनाव प्रभारी

0
Spread the love

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने बड़ा सियासी दांव चल दिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दतिया उपचुनाव का मुख्य चुनाव प्रभारी बनाया गया है। सिंधिया को यह अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।दतिया विधानसभा सीट को लेकर भाजपा ने पहले नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को देकर सबको चौंका दिया। वहीं अब चुनावी रणनीति को धार देने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें दतिया उपचुनाव का मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।ग्वालियर-चंबल अंचल में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखने वाले सिंधिया अब चुनाव अभियान की पूरी कमान संभालेंगे। माना जा रहा है कि उनकी सक्रियता से भाजपा बूथ प्रबंधन, संगठन और चुनाव प्रचार को और मजबूत करेगी।दूसरी ओर, सिंधिया की नियुक्ति को भाजपा का बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। ऐसे समय में जब दतिया सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है, पार्टी ने अनुभवी नेतृत्व को मैदान में उतारकर स्पष्ट संकेत दिया है कि वह इस सीट पर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि सिंधिया की चुनावी रणनीति दतिया उपचुनाव में भाजपा को कितना फायदा दिला पाती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *