नौरोजाबाद का बस स्टैंड बना नमूना, दिन चढ़ने के बाद यात्री प्रतीक्षालय में बैठना मुश्किल, शाम ढलने तक सूरज की शरण में प्रतीक्षालय
oplus_2098178
नगर के बस स्टैंड नौरोजाबाद में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय इस तपती दोपहर में यात्रियों के साथ एक भद्दा मजाक साबित हो रहा है। क्योंकि दिन चढ़ते ही चिलचिलाती धूप यात्री प्रतीक्षालय के अंदर हर कोने तक फैल जाती है और यात्री बाहर की तरफ।
आसपास की दुकानों में शरण लेते है यात्री
यात्री प्रतीक्षालय बनने के पहले यात्री आसपास की दुकानों में शरण लेकर बसों का इंतजार करते थे हर मौसम में बस स्टैंड के आसपास की दुकाने यात्रियों का सहारा बनी। पर अब यात्री प्रतीक्षालय बनने के बाद भी बसों का इंतजार कर रहे यात्री प्रतीक्षालय में न बैठकर आसपास की दुकानों में राहत पा रहे हैं
जिसका सबसे बड़ा कारण है प्रतीक्षालय का स्ट्रक्चर , जो जरूरत से ज्यादा ऊंचा है जिसमें न बारिश से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है न गर्मी में तीखी धूप से,
बारिश होने पर सीधे पूरे प्रतीक्षालय में अंदर तक बरसती है और धूप होने पर प्रतीक्षालय का एक भी कोना यात्रियों के बैठने लायक नहीं बचता कारण पूरे प्रतीक्षालय में ऊपर से नीचे तक खुली तपती धूप।
समझ नहीं आता ये कैसी इंजीयरिंग है अधिकारियों को इसमें जल्द ही सही उपाय करने की जरूरत है। इसमें कुछ बदलाव करके उपयोग लायक बनाया जाए। जब यात्री बस स्टैंड में बैठेगा तभी तो आपके बस स्टैंड बनाने का कोई मतलब है। शोभा के लिए तो नगर में बहुत से काम होते रहते हैं।
