चंदिया में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए चलाया गया विशेष अभियान, 123 उपभोक्ताओं ने जमा की लाखों की बकाया राशि
Oplus_131072
उमरिया संभाग/ वृत्त के अंतर्गत विद्युत वितरण केंद्र चंदिया में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। योगेश कुमार उइके अधीक्षण अभियंता उमरिया वृत्त के निर्देशन में चंदिया वितरण केंद्ब के बकायादार उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्रभावी कनेक्शन विच्छेदन एवं वसूली कार्रवाई के लिए, आज दिनांक 17 मार्च 2026 को विशेष 05 टीमों का गठन किया गया।
इन टीमों में संभाग के सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं, लाइन कर्मचारियों एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को शामिल किया गया, प्रत्येक दल द्वारा नगर व ग्रामीण क्षेत्रॉ के समस्त बिजली बिल बकायादार उपभोक्ताओ के विद्युत् कनेक्शनो की वसूली या विच्छेदन की जिम्मेदारी दी गयी थी I सभी दलों द्वारा क्षेत्र में सघन निरीक्षण करते हुए बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदन तथा बकाया राशि की वसूली की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 123 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपनी बकाया राशि जमा कराते हुए कुल ₹ 2.01 लाख का भुगतान किया। दलों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो एवं चंदिया नगर में 79 बकायादार उपभोक्ताओं के 5.61 लाख के विद्युत् लाइन अस्थायी रूप से विच्छेदित किए गए I
