अमरपुर उपकेंद्र की बढ़ने से खेरवा, कोटरी समेत अन्य गांवों के 1900 उपभोक्ताओं को मिलेगी लो-वोल्टेज से राहत, 5 MVA क्षमता पावर ट्रांसफार्मर चार्ज।

0

Oplus_131072

Spread the love

उमरिया। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL) उमरिया वृत्त द्वारा ग्रामीण अंचल में विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। अधीक्षण अभियंता श्री योगेश कुमार उइके के कुशल मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक कुमार के सशक्त नेतृत्व में उमरिया संभाग के भरेवा वितरण केंद्र अंतर्गत 33/11 KV उपकेंद्र अमरपुर के पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता को 3.15 MVA से बढ़ाकर 5 MVA कर दिया गया है।

कार्य योजना 2026-27 के तहत संपन्न हुए इस महत्वपूर्ण संवर्द्धन-
(AUGMENTATION) कार्य के बाद 5 अगस्त 2026 को रात ठीक 8:03:04 बजे नए 5 MVA पावर ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक चार्ज कर दिया गया। ट्रांसफार्मर के चालू होते ही अमरपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बेहद मजबूत और सुचारू हो गई है।

600 कृषि पंप उपभोक्ताओं सहित 1900 उपभोक्ताओं को सीधे मिलेगा लाभ

अमरपुर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ने से क्षेत्र के लगभग 1900 उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे, जिनमें 600 सिंचाई पंप वाले किसान उपभोक्ता भी शामिल हैं। इसमें मुख्य रूप से ग्राम खेरवा, कोटरी, चिमटा, गड़रिया टोला और टिकुरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं, जहाँ अब घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को भी फसलों की सिंचाई के लिए भरपूर और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी।

अधिकारियों के निर्देशन में STM/STC और O&M टीम का बेहतर प्रदर्शन-

अधीक्षण अभियंता श्री योगेश कुमार उइके एवं कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक कुमार के सतत पर्यवेक्षण में इस तकनीकी कार्य को संचालन एवं संधारण (O&M) टीम तथा एसटीएम/एसटीसी (STM/STC) टीम की देखरेख में सफलतापूर्व पूरा किया गया।

ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग से स्थायी राहत

पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि (3.15 MVA से 5 MVA) होने से अब उपकेंद्र पर बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है। इससे:
• 600 कृषि पंप उपभोक्ताओं को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए भरपूर और स्थिर वोल्टेज मिलेगा, जिससे मोटरों के जलने का खतरा खत्म हो जाएगा।
• घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज (LOW VOLTAGE) की समस्या से राहत मिलेगी।
• आगामी रबी व खरीफ फसलों के सीजन में किसानों को बिना किसी रुकावट के निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी।
क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के इस सुदृढ़ीकरण से ग्राम खेरवा, कोटरी, चिमटा, गड़रिया टोला और टिकुरी के निवासियों, आम उपभोक्ताओं और किसानों में उत्साह का माहौल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *