जनेकृविवि में महिला दिवस पर नारी शक्ति को दिया कृषि तकनीक की जानकारी

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘कृषि विस्तार प्रणाली (केवीके) के माध्यम से कृषि में कार्यरत महिलाओं के सशक्तिकरण की रणनीतियां विषय पर कार्यशाला का आयोजन कुलपति कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य एवं संचालक विस्तार सेवाए डॉ टी.आर. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान कुलपति डॉ. पी. के. मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना कृषि क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं है। आपने कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि केवीके ग्रामीण महिलाओं तक नवीन तकनीकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यशाला का उद्देश्य कृषि विस्तार प्रणाली के माध्यम से कृषि में कार्यरत महिलाओं (फार्मवूमेन) को सशक्त बनाने हेतु प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा एवं अनुभव साझा करना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा कृषि, उद्यमिता, कौशल विकास तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यशाला में प्रतिभागियों द्वारा महिला किसानों की क्षमता वृद्धि. कृषि आधारित उद्यमिता,तथा कृषि विस्तार सेवाओं के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में ठोस पहल करने पर बल दिया गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, आईसीएआर अटारी जोन-9 के निदेशक डॉ. एस.आर. के. सिंह, अधिष्ठाता कृषि उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बारचे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. जयंत भट्ट, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, डॉ. नेहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के विशेषज्ञों तथा अन्य प्रतिभागियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *