पूज्य संतो के सानिध्य में निकलेगी भव्य समरंग यात्रा और होगा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

0
Spread the love

संस्कारधानी में “समरसता की होली” कल 8 मार्च को

समरसता सेवा संगठन के तत्वाधान और सर्व समाज की सहभागिता से होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

समरसता सेवा संगठन के तत्वाधान में रंगपंचमी के अवसर पर लगातार इस तीसरे वर्ष में संस्कारधानी में समरसता की होली का आयोजन कल रविवार 8 मार्च को किया जायेगा, संस्कारधानी के सर्व समाज की सहभागिता से होने वाले इस आयोजन में कल दोपहर 2:30 बजे भव्य समरंग यात्रा निकाली जाएगी जो कलेही माता मंदिर छोटा फुहारा से प्रारम्भ होकर डीएनजैन कॉलेज प्रांगण पहुंचेगी जहाँ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने बताया समरंग यात्रा कलेही माता मंदिर से छोटा फुहारा से प्रारम्भ होंगी जो मिलोनीगंज चौक, कोतवाली, सराफा, कमानिया गेट, बड़ा फुहारा, लार्डगंज, सुपर मार्केट, मालवीय चौक से होते हुए डी एन जैन कॉलेज पहुंचेगी जहाँ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा साथ ही गुलाल और फूलो की होली खेली जाएगी. उन्होंने बताया इस वर्ष भी विभिन्न समाजो द्वारा पारम्परिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जायेंगे जिसमे भिन्न भिन्न जायको का स्वाद आगँतुक जनों को मिलेगा। होली महोत्सव की यादो को संजोने के लिए सेल्फी पॉइंट बनाये जायेगे।श्री जैन ने बताया पूज्य संतो के सानिध्य में निकाली जाने समरंग यात्रा में इस वर्ष अवध की होली, ब्रज की होली, मशाने की होली, इसकान मंदिर संकीर्तन मंडल, पंच परिवर्तन की झांकी के साथ विविध झाँकिया शामिल होंगी। यात्रा में शामिल संतजन अपने रथो से उपस्थित जनसमुदाय पर पुष्प वर्षा करेंगे साथ ही अलग अलग समाजो द्वारा स्वागत मंचों से सामाजिक जन यात्रा में शामिल संतो एवं जनसमुदाय पर पुष्प वर्षा करेंगे।श्री जैन ने बताया संस्कारधानी संस्कारधानी के निवासियों से इस अद्भुत, एतेहासिक और गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होकर समरसता के इस पर्व को मिलजुलकर मानने की अपील की है।साथ ही आग्रह किया है परिवार के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाये।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *