पूर्व केंबिनेट मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया के जन्मदिन पर होगा 5 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
यह शिविर विगत 15 वर्षों से जनहित में समर्पित
पूर्व केंबिनेट मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया के जन्मदिन पर होगा 5 दिवसीय स्वास्थ्यस्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है, कि यह शिविर विगत 15 वर्षों से जनहित में समर्पित हैं। शिविर का आयोजन मानव सेवा के लिए पूर्व विधानसभा के क्षेत्रीय निवासियों हेतु कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया जा रहा हैं। विगत 15 वर्षों से इस शिविर का आयोजन हो रहा हैं। अभी तक लगभग पौने दो लाख लोग इन शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। पिछले वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 5 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर क्रमशः निम्नलिखित हैं।दिनांक दिन स्थल22/02/2026 रविवार बीमा हॉस्पिटल कॉचघर23/02/2026 सोमवार सिंधी धर्मशाला गोपाल होटल24/02/2026 मंगलवार शुब्बाशाह मैदान25/02/2026 बुधवार भानतलैया स्कूल खेरमाई26/02/2026 गुरूवार धनी की कुटिया अधारताल अलग-अलग दिनों एवं अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाने का आशय यह है, कि शिविर का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को प्राप्त हो सके। वृद्धजनों, बच्चों को शिविर तक पहुचने में किसी भी प्रकार की परेशानियों न हो। इन शिविरों में नेत्र परीक्षण के बाद निःशुल्क नेत्र आपरेशन चश्मों की व्यवस्था पूर्वानुसार रहेगी। इस वर्ष भी 1 मार्च को मानव सेवा को समर्पित भावनाओं से सहायता हेतु जबलपुर के लोकप्रिय नेता विधायक श्री लखन घनघोरिया जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सामुदायिक भवन रामलीला मैदान बाई का बगीचा में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मेगा स्वास्थ्य शिविर में दंत परीक्षण, स्त्री रोग, मेडिसन विभाग, रक्त संबंधी जांच, नाक कान गला रोग की जांच, ई.सी.जी. दवा वितरण एवं भोज का आयोजन किया जावेगा। एवं शिविर में परीक्षण किये गये हितग्राहियों को चश्मे वितरित किये जावेंगे। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों से निवेदन है, कि वे स्वास्थ्य शिविर में आकर आपने स्वास्थ्य संबंधी जांच कराकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ ले।
