परिश्रम,समर्पण और धैर्य की वास्तविक तस्वीर है बी एंड ई ग्रुप की सफलता
बी एंड ई ग्रुप ने मनाया अपना वार्षिक उत्सव,वित्तीय सेवाओं में सेवा और विश्वास के सफलतम 15 वर्ष
हमारे कर्मठ कार्यकर्ता ही देवतुल्य : रोशन बाथरे (संचालक)
जबलपुर । किसी भी संस्था की कार्य प्रणाली और नियत उसके सफलता के सफर को निर्धारित करती है।तो उसकी नियत ही उसकी नियति को मूल धारा से जोड़ती है । ऐसी ही वित्तीय सेवाओं में सेवा और विश्वास के सफलतम 15 वर्ष बी एंड ई ग्रुप ने पूर्ण किए है । इसके चलते वित्तीय संस्था बी एंड ई ने 11 जनवरी 2026 को अपना वार्षिक उत्सव मनाया ।

बी एंड ई ग्रुप के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में संस्था के सभी कंपनीयों के संचालकों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी (वर्तमान एवं प्रस्तावित) अमूल्य उपस्थिती दर्ज करायी । बी एंड ई ग्रुप का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संस्कारधानी जबलपुर में मनाया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिवचरण जी (प्रसिद्ध व्यवसायी) एवं एल आई सी जबलपुर से मुख्य प्रबन्धक श्री निशार शेख (बी एंड ए सी) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर उत्सव की शोभा बढ़ाई । जिसमें संस्था के संचालक श्री राकेश कुमार, इंदौर एवं श्री भरत अग्रवाल,भोपाल का आगमन हुआ, वहीं जबलपुर से मुख्य संचालिका श्रीमति अर्चना,संचालक श्री अजय झरिया, संचालक श्री रोशन बाथरे उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की शुरुआत माननीय अतिथियों द्वारा भारत माता की छवि पर पुष्प माला अर्पित कर, दीप-प्रज्वलन किया गया ।फिर अथितियों के परिचय कराकर वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री गोपीचन्द द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर अभिवादन किया गया ।इसके पश्चात विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि साथियों का सम्मान किया गया । अथितियों के उद्बोधन के पश्चात माननीय मुख्य संचालिका (श्रीमति अर्चना) द्वारा सभी का कार्यक्रम में शामिल होकर भव्यता प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया गया । उन्होने अपने संस्था में कार्यरत साथियों को अपनी संस्था का हृदय कहा । उन्होने कहा कि आज संस्था ने सफलता का एक लंबा सफर अपने प्यारे हृदयी कार्यकर्ताओं मेहनत का श्रेष्ठतम परिणाम है । जो हमारी संस्था के हृदय और प्राणवायु हैं ।
वहीं अलग–अलग जिलों के प्रतिनिधियों के रूप में श्री सुनील रावत,श्रीमति रजनी वीरेंद्र विश्व्कर्मा,श्री भागसिंग बरकड़े,श्री उमेश प्रजापति,श्री संतोष प्रजापति,श्री नरेंद्र कुशवाहा एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश के अलावा विधर्व (महाराष्ट्र) एवं छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधियों का आगमन हुआ । जिसमें विशेष रूप से श्री गोपीचन्द कुरेकार ,श्री सुहास गेडाम ,श्री रामफल केवट ,श्री आशीष बरकड़े, कुमारी सोनम ठाकुर एवं सहयोगियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिती दी । कार्यक्रम का संचालन एडमीन हेड कु॰ मुस्कान विश्वकर्मा,जबलपुर ने किया । आपको बता दें कि,यह संस्था वित्तीय सेवाओ के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से लगातार कार्य कर रही है जिसमें अब अन्य कार्य भी शामिल किए गए है जिससे शिक्षा एवं मीडिया जैसे कार्य शामिल है । वहीं संस्था ने मध्यप्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों में भी अपना विस्तार किया है । जो अब एक समूह का रूप ले चुकी है ।
