जन जागृति विद्यालय ने रजत जयंती बड़े ही धूम धाम के साथ मनायी

0
Spread the love

शिक्षा विद्यार्थियों का सच्चा मित्र है-माला राकेश सिंह

शिक्षा विद्यार्थियों का सबसे सच्चा मित्र है, जो हर मुश्किलों में जीवन पर्यंत उसका साथ देता है, उक्त उद्गार कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माला राकेश सिंह ने व्यक्त किये। अवसर था जन जागृति विद्यालय गढ़ा के रजत जयंती समारोह का। अध्यक्षता गीता शरत तिवारी ने की। अतिथियों में शामिल रहे, श्रीमती रूपा राय, सीमा सिंह, श्वेता सिंह, गीता पांडे, मनीष पटेल,पार्षद वार्ड संजय प्रिया तिवारी पार्षद इंदिरा गांधी वार्ड, दिलीप पटेल,राम दुबे, कपिल दुबे, सुलेखा क्षत्रिय, वर्षा त्रिवेदी,अंशु नैय्यर, इंदुलता प्यासी , सुनीता शर्मा,सुधा शर्मा, मोनिका सिंह, नीतू दुबे, संध्या दुबेअंजू दुबे,ने आयोजन में अपनी शुभकामनाएं प्रदान की l आयोजन में, युवा कवि दीपक तिवारी” दीपक” के संचालन में वार्षिक प्रतिवेदन प्राचार्या डॉ गीता दुबे ने प्रस्तुत किया, साथ ही नगर की सामाजिक संस्थाओं का भी सम्मान किया गया जिसमें, अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मोर्चा, जबलपुर सहेली ग्रुप, जबलपुर हेल्पिंग संगठन, मां की बेटी ग्रुप, चैतन्य सेवा संस्थान, मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा, जान्हवी शिक्षा संस्थान, ब्राह्मण एकता मंच सम्मान किया गया! इस अवसर पर सुनील कोष्टा। योग शिक्षक संजय टी, सत्यम कोष्टा ,चंद्रकांता रजक, रजनी विश्वकर्मा ,भारती पटेल, पिंकी शर्मा, काजल बर्मन, मुस्कान बर्मन का विशेष सहयोग रहा। गणेश वंदना की भरतनाट्यम की प्रस्तुति ओयशी दुबे ने देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, राधा कृष्ण की सुंदर झांकियां में विद्यालय की छात्राओं की मोहक प्रस्तुति दी।योग के जरिए भारतीय संस्कृति की अनोखी पहल प्रस्तुत की गई। छोटी सी आशा में नन्हे मुन्ने बच्चों ने कमाल कर दिया, जय भवानी की प्रस्तुति की बहुत ही शानदार प्रस्तुति थी, नरसिंह नाटक की प्रस्तुति बहुत ही जोरदार रही, प्रत्येक बच्चे का किरदार देखने लायक था,भारतीय अनेकता में एकता की प्रस्तुति दी, मंच पर राजस्थान का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया, देशभक्ति की प्रस्तुति राज पटेल द्वारा की गई सभी बच्चों की बहुत ही शानदार प्रस्तुति रही। आभार प्रदर्शन रजनी विश्वकर्मा ने किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *