कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के डीन बनाएं गए डॉ. जयंत भट्ट
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर प्लांट पैथालॉजी के विभागाध्यक्ष एवं आचार्य डॉ. जयंत भट्ट को कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के अधिष्ठाता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. भट्ट ने विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं 1987 से प्रारंभ की थी। इसके बाद आप 1988 में सहायक प्राध्यापक, 1998 में सह प्राध्यापक एवं 2006 से प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आप वर्ष 2021 में प्लांट पैथालॉजी के विभागाध्यक्ष एवं आचार्य बनाएं गए। आपने अपनी सेवाकाल के दौरान महत्वपूर्ण पान परियोजना सहित अन्य परियोजनाओं में सेवाएं प्रदान की हैं। आप कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के एकेडमिक इंचार्ज सहित कॉलेज के अति महत्वपूर्ण कार्यों के दायित्व संपादित्त किये हैं। आपने विश्वविद्यालय की कई समत्तियों के सदस्य एवं अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किए हैं। आपके 70 शोध पत्र, 5 बुस्तकें एवं कई तकनीकी बुलेटिन आदि साहित्य प्रकाशित हो चुके हैं। आपको राष्ट्रीय शोध आधारित दो पुरूस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही 20 रेडियो टॉक एवं 2 टीवी टॉक भी डॉ. जयंत भट्ट द्वारा किए गए हैं। आपके मार्गदर्शन में एमएससी के 22 और पीएचडी के 5 विद्यार्थियों ने शोध कार्य संपन्न किए हैं।डॉ. जयंत भट्ट को कृषि महाविद्यालय के डीन पद का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतु, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी. आर. शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, इंजी. शरद जैन, सुरक्षा अधिकारी डॉ. वाय.एम.शर्मा सहित प्राध्यापक, वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां प्रेषित की है।
