बच्चों की उपस्थिति के साथ पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश

0
Spread the love

बच्चों की उपस्थिति के साथ पढ़ाई पर हो पूरा फोकस- घनश्याम सोनी (शिक्षा अधिकारी)

शहपुरा के विद्यालयों का औचक निरीक्षण

परीक्षा समीप है तथा सभी विद्यालयों मे गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई हो, इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के द्वारा पूरे जिले मे लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे है, आज इसी क्रम मे जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के द्वारा शहपुरा विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल मनकेड़ी, शासकीय उत्कृष्ट उमावि बेलखेड़ा, शा कन्या उमावि बेलखेड़ा, शास कन्या उमावि शहपुरा, शास उत्कृष्ट उमावि शहपुरा का निरीक्षण किया गया।

शासकीय हाईस्कूल मनकेडी मे निरीक्षण के दौरान शिक्षक शिक्षिकाये कक्षा मे पढ़ाई कराते नहीं मिले। बच्चों की उपस्थिति अत्यंत कम है,पढ़ाई का स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया.उपस्थिति बढ़ाने हेतु पालको को देने नोटिस बने थे परन्तु पालकों को भेजा नहीं गया था एवं पालकों को बच्चों की उपस्थिति हेतु प्रेरित नहीं किया गया है। बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा की कॉपीया विधिवत चेक नहीं की गयी थी। प्री बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन मे भी विलम्ब किया जा रहा है। प्रभारी प्राचार्य की डायरी भी नहीं बनी पाई गयी। शिक्षक डायरी एवं डेटा रजिस्टर भी सही संधारित नहीं पाया गया। शा उत्कृष्ट उमावि बेलखेड़ा के निरीक्षण मे बच्चों की उपस्थिति यहाँ भी कम है, डेली डायरी, स्टूडेंट डेटा रजिस्टर अपूर्ण पाया गया,अध्यापन कार्य विधिवत नहीं कराया जा रहा है,अतिथि शिक्षक सुनीता ठाकुर एक महीने से अनुपस्थित है., कक्षा दसवीं मे अर्धवार्षिक परीक्षा मे अधिकांश बच्चें फेल पाए गये, जिससे प्रतीत होता है कि विद्यालय मे पढ़ाई कि गुणवत्ता सही नहीं है। शास कन्या उमावि बेलखेड़ा के निरीक्षण मे बच्चों की उपस्थिति अत्यंत कम पाई गयी, शिक्षकों के द्वारा पालकों से सम्पर्क करने निर्देशित किया गया, प्रयोगशाला मे जाकर बच्चों से प्रयोग की जानकारी लीं, प्रयोगशाला अव्यवस्थित पाई गयी कक्षाओ मे होमवर्क देकर शिक्षक स्टॉफ रूम मे बैठे थी,व्यवसायिक एवं अतिथि शिक्षकों के द्वारा अध्यापन कार्य मे रूचि नहीं लीं जा रही है। शास उत्कृष्ट उमावि बालक शहपुरा मे निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति अत्यंत न्यून रही है। शा कन्या उमावि शहपुरा मे शाम 4:10 बजे निरीक्षण मे विद्यालय के प्राचार्य अनुपस्थित थे तथा स्कूल मे एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था , बाकि अन्य शिक्षक शिक्षिकाये विद्यालय बंद कर घर जाने की तैयारी मे थे। उक्त सभी विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान प्राप्त अनियमितताओं पर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने सभी प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा है, जवाब संतोषजनक प्राप्त न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *