जनेकृविवि में नववर्ष कैलेंडर कृषि का 2026 का विमोचन,कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों का मिलेगा अनूठा संग्रह

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने नववर्ष कैलेंडर, कृषिका वर्ष 2026 का विमोचन किया। कुलपति डॉ. पी. के. मिश्रा ने इसे कृषकों, वैज्ञानिकों, कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं के लिये बहुउपयोगी बताया है। कुलपति डॉ. मिश्रा ने कहा कि इसमें वर्षभर के लिये प्रतिमाह की कृषि संबंधी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां एवं हिंदी तिथियां संग्रहित की गई हैं। जिससे कृषक लगातार अपडेट रहेंगे। कुलपति डॉ. मिश्रा ने अधिकारी, शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं से संस्था और राष्ट्रहित में मिलजुलकर कार्य करने का आव्हान किया है।कैलेंडर विमोचन के अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे,, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतु, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी.आर.शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, उप लेखानियंत्रक डॉ. अजय खरे, इंजी. एस.के. जैन, सुरक्षा अधिकारी डॉ. वाय.एम.शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. बी.एस. द्विवेदी, डॉ. सिद्धार्थ नायक, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, केन्द्रीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री निखिल द्विवेदी, श्री शैलू यादव उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *