वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष बनाएं गए डॉ. अजय खरे
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ.प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आचार्य डॉ. अजय कुमार खरे बनाएं गए हैं। आपने 1988 से विश्वविद्यालय की सेवा प्रारंभकी। विश्वविद्यालय सेवाकाल में आपने छिंदवाड़ा शहडोल, मंण्डला, पन्ना में अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके साथ ही आप उपलेखानियंत्रक पद को भी सुशोभित कर रहे हैं। आपने विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों में कार्य किये हैं साथ ही आपने 4 परियोजनाओं सहित कार्बन पूल जैसे महत्वपूर्ण प्राजेक्ट में कार्य कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आपके 40 से ज्यादा शोध पत्र, 5 बुक चेप्टर एवं कई तकनीकी बुलेटिन आदि साहित्य प्रकाशित हो चुके हैं।डॉ. अजय कुमार खरे को वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी. के. कौतु, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी. आर. शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. जयंत भट्ट, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, सहित प्राध्यापक, वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां प्रेषित की है।
