पढ़ाई पर शिक्षकों का हो विशेष ध्यान-जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी
पनागर क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल सूरतलाई पनागर का किया औचक निरीक्षण
शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए तथा सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए जबलपुर जिले मे शिक्षा विभाग के द्वारा लगातार निरीक्षण किए जा रहे है। इसी क्रम मे जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के द्वारा पनागर क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल सूरतलाई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासकीय हाई स्कूल मे बच्चें व्यवस्थित रूप से पढ़ाई करते पाए गये, कक्षाओं मे बच्चों का पाठयक्रम पूर्ण हो गया है तथा बच्चें परीक्षा की तैयारी हेतु रिवीजन कर रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी के द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से एक एक करके बात की, उन्होंने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि बच्चों की पढ़ाई के साथ किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं होंगी। यह समय पढ़ाई का है, सभी बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक है। प्रत्येक बच्चें पर हर शिक्षक की नजर होनी चाहिए, हर शिक्षक को प्रत्येक बच्चों की प्रगति के बारे मे जानकारी से अध्यतन होना चाहिए।
