नगर निगम जबलपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई,अमित मेहरा(अध्यक्षअजाक्स संघ) ने उज्जवल भविष्य की कामना की
कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि पर ही सभी लाभ और भुगतान उपलब्ध कराए जाएंगे
आज नगर निगम जबलपुर में नगर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कुल 17 कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, निगम अध्यक्ष रिंकू विज, निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार उपस्थित रहे और सेवानिवृत्त होने वाले सभी 17 कर्मचारियों को सम्मानित किया।सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि आयुक्त महोदय द्वारा सभी कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि पर ही संपूर्ण भुगतान (रिटायरमेंट बेनिफिट्स) प्रदान किए गए।

नगर निगम अधिकारी–कर्मचारी संघ /अजाक्स संघ लगातार समय पर सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान करने की मांग करता रहा है।माननीय महापौर, निगम अध्यक्ष और निगम आयुक्त महोदय ने इस मांग को स्वीकार करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि अब सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि पर ही सभी लाभ और भुगतान उपलब्ध कराए जाएंगे। यह निर्णय निगम परिवार हेतु अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक कदम है।-अमित मेहरा(अध्यक्षनगर निगम अजाक्स संघ)
