देवा झारिया बने कॉंग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस युवाओं ने दी बधाई

0
Spread the love

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट एवं बेरोज़गार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री नेहा पालीवाल की अनुशंसा पर देवा झारिया को प्रदेश उपाध्यक्ष कॉंग्रेस (बेरोजगार प्रकोष्ठ) जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से नवाज़ा गया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र सहित पूरे संगठन में हर्ष और उत्साह का माहौल है।देवा झारिया लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने युवाओं, किसानों एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा कांग्रेस संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।समाज के युवाओं ने देवा झारिया को प्रदेश उपाध्यक्ष कॉंग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *