नए साल में रीवा से सीएसएमटी के बीच दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन

0
Spread the love

पश्चिम मध्य रेल के सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों पर ठहराव

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग पर 02187/02188 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा स्पेशल ट्रेन का संचालन रीवा से 01 एवं 08 जनवरी 2026 को तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 02 एवं 09 जनवरी 2026 को दो-दो ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाएगी। स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:- *गाड़ी संख्या 02187 रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन 01 एवं 08 जनवरी 2026 को* रीवा से दोपहर 15:50 बजे प्रस्थान कर, सतना से 17:00 बजे, मैहर से 17:27 बजे, कटनी से 18:10 बजे, जबलपुर से 19:50 बजे, नरसिंहपुर से 20:50 बजे, गाडरवारा से 21:20 बजे, पिपरिया से 21:55 बजे, इटारसी से 23:30 बजे, छूटकर  दूसरे दिन हरदा से मध्य रात्रि 00:24 बजे, खंडवा से 02:05 बजे, भुसावल से 04:10 बजे, जलगांव 04:37 बजे, मनमाड से 06:40 बजे, नासिक रोड से 07:45 बजे, इगतपुरी से 09:15 बजे, कल्याण से 11:00 बजे तथा दादर से 11:55 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 12:20 बजे पहुँचेगी।*वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 02188 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा स्पेशल ट्रेन 02 एवं 09 जनवरी 2026 को* सीएसएमटी से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान कर दादर से 13:45 बजे, कल्याण से 14:25 बजे, इगतपुरी से 16:05 बजे, नासिक रोड से 17:00 बजे, मनमाड़ से 17:55 बजे, जलगांव 19:40 बजे, भुसावल से 20:20 बजे, खंडवा से 22:45 बजे, दूसरे दिन हरदा से 00:05 बजे, इटारसी से 01:25 बजे, पिपरिया से 02:15 बजे, गाडरवारा से 02:50 बजे, नरसिंहपुर से 03:25 बजे, जबलपुर से 05:05 बजे, कटनी से 06:15 बजे, मैहर से 07:05 बजे तथा सतना से 07:45 बजे छूटकर रीवा 09:45 बजे पहुँचेगी।  *इस स्पेशल ट्रेन* में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।*नोट:- रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।* इस स्पेशल ट्रेन के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *