पमरे के सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारख़ाना भोपाल को प्लेटिनम अवार्ड मिला, यह गौरवमयी

0
Spread the love

प्लेटिनम रेटिंग,CII द्वारा जारी ग्रीन सर्टिफिकेशन की यह सर्वोच्च रेटिंग

पश्चिम मध्य रेल के सवारी डिब्बा पुनर्निमाण कारख़ाना, भोपाल को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा ग्रीन प्लेटिनम अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। इस कारखाने को यह अवार्ड उसके बेहतर पर्यावरण, अनुकूल संचालन कचरे का उचित निष्पादन, विद्युत ऊर्जा एवं गैसीय ऊर्जा की खपत में कमी, कोच में प्रयुक्त सामग्री के उचित प्रबंधन एवं कार्बन उत्सर्जन की कमी के आधार पर दिया गया है। सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारख़ाना भोपाल, पश्चिम मध्य रेल का कारख़ाना है जिसे यह सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त हुई है। इस प्रकार यह भारतीय रेल का 6वां कारख़ाना है जिसे यह सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त हुई है | विगत दिनो (CII) की टीम द्वारा इस इस कारखाने का निरीक्षण किया एवं सभी मापदंडो को जांचने के उपरांत सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाने को प्लेटिनम अवार्ड दिए जाने की अनुशंसा की गई थी। मुख्य कारख़ाना प्रबन्धक ने सर्वोच्च प्लेटिनम अवार्ड मिलने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियो को उनके अथक प्रयासो एवं उत्कृष्ठ कार्य हेतु बधाई दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *