कंचन ओपन माइंस से लहंगी गुमशुदा चौक तक सड़क निर्माण में अनियमितता,खनिज विभाग को लाखों का चूना लगाकर सड़क में बिछाई जा रही मुरूम, ठेकेदार के पास नहीं स्वीकृति स्लिप

0
Spread the love

उमरिया/नौरोजाबाद:-

मामला कंचन ओपन माइंस से सामने आई है जहां कंचनओपन माइंस से लेकर लहंगी गुमशुदा चौक के लगभग पक्की सड़क का निर्माण किया जाना है जिसके लिए करोड़ों रूपए की स्वीकृति टेंडर के माध्यम से कोल माइंस ने दिए हैं।

पैसे बचाने के लिए खनिज विभाग को लगाया जा रहा है चूना


करोड़ों रुपए का टेंडर मिलने के बाद भी कंजूशी, खनिज विभाग की परमिशन के बिना ही मुरूम की खुदाई करके सड़क में बिछवा रहे ठेकेदार। संबंधित ठेकेदार शहडोल जिले के बताए जा रहे हैं। इस प्रकार से बिना परमिशन मुरूम का अवैध खनन खनिज रॉयल्टी के तहत जिले की खनिज राशि का लाखों में चपत लगा रहे हैं।

बड़ी मशीन लगाकर हो रहा खनन, छोटे बच्चे कर रहे परिवहन

कंचन खदान से लहंगी तक सड़क निर्माण के लिए अवैध तरीके से खनिज मुरूम को खोदने के लिए मशीनें लगाकर भारी तादात में खनन किया जा रहा है। जिसे ढोने और सड़क में बिछाने के लिए बिना नंबर की ट्रैक्टर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है,जिन ट्रैक्टर्स को नाबालिक 13- 14 वर्ष के बच्चे चला रहे हैं। जिन्हें वाहन परिवहन का कोई अनुभव नहीं हैं। वहीं इस प्रकार परिवहन में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। जिसकी जवाबदेही तय करने के लिए साइट पर कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं हैं।


जानकारी यह भी सामने आ रही है कि इस निर्माण में कॉलरी के भी अधिकारियों की मूक सहमति ठेकेदार को मिली हुई है यही वजह है कि कॉलरी प्रबंधन के आंख के नीचे हो रहे पूरे भ्रष्टाचार में किसी प्रकार का एक्शन नहीं हो रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *