उमरिया में आटा निर्माण फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा का छापा,लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा

0

Oplus_131072

Spread the love

उमरिया :-

रीवा-शहडोल संभागीय उड़नदस्ता ने दिनांक 08/12/2025 को कोयलारी क्षेत्र स्थित सुजाता अग्रवाल फर्म पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएँ पाए जाने पर टीम ने सामग्री जब्त कर नोटिस जारी किया तथा लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा की है।
निरीक्षण में पाया गया कि फर्म में आटा निर्माण एवं पैकिंग की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। उपयोग किए जा रहे गेहूं की गुणवत्ता अत्यंत खराब पाई गई तथा उसमें कीट,कीड़े एवं वेविल संक्रमण की पुष्टि हुई। मौके पर उत्पादित आटे एवं कच्चे माल के सैंपल परीक्षण हेतु संग्रहित किए गए।


वहीं लेबलिंग मानकों का भी गंभीर उल्लंघन सामने आया। पैकेट पर भ्रामक दावे अंकित थे तथा पैकिंग पर “Sortex Cleaned Wheat” लिखा होने के बावजूद परिसर में कोई सॉर्टेक्स मशीनरी स्थापित नहीं पाई गई। इसके अलावा 1 किलोग्राम पैक पर मुद्रित लाइसेंस नंबर भी गलत पाया गया, जो नियमानुसार दंडनीय है।
कार्रवाई के दौरान उड़नदस्ता टीम ने 99 पैकेट (प्रति 1 किलो) आटा जब्त किया तथा लगभग 2500 खाली पैकेजिंग सामग्री सीज की गई। फर्म संचालक को पाई गई गंभीर कमियों के आधार पर नोटिस जारी किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *