महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति के मार्गदर्शक फ़ौजी शिवभान सिंह द्वारा जरूरतमंद रामकली कुशवाहा को किया गया निःशुल्क रक्तदान
Oplus_16777216
मानवता कि भलाई में तुम भी करो योगदान,
सिर्फ कायर डरते हैं, वीर करते हैं रक्तदान…
महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति के वरिष्ट मार्गदर्शक माननीय फ़ौजी शिवभान सिंह राजपूत धनवार द्वारा दिनांक 11/09/2025 उमरिया हॉस्पिटल में पहुँचकर जरूरतमंद रामकली कुशवाहा ग्राम लोढा उमरिया निवासी को निःशुल्क रक्तदान कि सेवा प्रदान किये।
फ़ौजी शिवभान सिंह राजपूत द्वारा 3 बार प्लाजमा और आज 14 बार रक्तदान का नेक कार्य किया गया और इस बीच कई जिंदगियों को नया जीवन मिला।
एक फौजी देश सेवा के साथ साथ लोग सेवा में भी सर्वोपरि और निपुण हैं।
ऐसे वीर जवानों को दिल बधाई और शुभकामनायें।
रक्त दान समिति के अध्यक्ष फ़ौजी रमेश सिंह राजपूत और उनके समस्त टीम को आभार जो देश सेवा के साथ ही खून देकर भी अनेकों जीवन बचाने के लिए तत्पर हैं।
