डॉ वाणी आहलूवालिया ने विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में किया दीप प्रज्वलन
ए.आर.टी. प्लस केन्द्र (मेडिसिन विभाग) नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर द्वारा मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एमपीएसएए ) के 1 दिसम्बर विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में केन्द्रीय जेल में ओयाजित विधिक जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर में केन्द्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ वाणी आहलूवालिया द्वारा एचआईवी/एड्स संक्रमण, बचाव एवं उचित उपचार वो संबंध में सभी बंदी भाई / बहनों के विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही जो बंदी उक्त बीमारी से संक्रमित हो चुके है उनकों पाजिटिव लिविंग के संबंध में बताया ताकि वह अपना जीवन व्यवस्थित रूप से जी सकें।

साथ ही डॉ वाणी द्वारा एचआईवी/एड्स से संक्रमित व्यक्तियों हेतु 2017 के कानून के विषय में जानकारी दी गई ताकि उनके प्रति किसी भी प्रकार का भेद-भाव किसी भी स्थिति में न हो सकें । इसी के तहत आज India Medical Association Jabalpur एवं एआरटी प्लस केन्द्र के द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में निम्नानुसार कार्यक्रम संपादित किए गए जिसके तहत सर्वप्रथम-
- डॉ वाणी आहलूवालिया चिकित्सा अधिकारी एआरटी केन्द्र परिचय प्रदान करते हुए प्रस्तावना रखी गई द्वारा कार्यक्रम का
- डॉ दीपक वरकड़े नोडल अधिकारी एआरटी केन्द्र द्वारा एआरटी केन्द्र की कार्यप्रणाली के विषय में प्रकाश डाला गया ।
- डॉ पुरूोहित-स्त्रीरोग विभाग मेडिकल कॉलेज जबलपुर द्वारा एचआईवी एड्स से पीड़ित मरीजों के कानूनी अधिकारो एवं 2017 के एक्ट पर प्रकाश डाला गया ।
-डॉ रिचा शर्मा-आध्यक्ष आईएमए द्वारा एचआईवी एड्स समन्वय पर चर्चा की - श्री शिवदायाल पटेल-प्रोग्राम डारेक्टर सीएससी द्वारा अपनी एचआईवी सकमित होने की आत्मकथा व्यक्त की ।
एआरटी स्टाफ द्वारा एचआईवी/एड्स जागरूकता हेतु एक लघू नाटिका प्रस्ततु की गई - डॉ वाणी आहलूवालिया- द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित व्यक्तियों को धन्यवाद प्रस्तुत किया ।
