साईं मंदिर आदर्श नगर ग्वारीघाट रोड में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

0
Spread the love

राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन, हिंदू टाइगर फोर्स एवं सागर मानव सेवा जन कल्याण फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय भाटिया की अध्यक्षता में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन आज साईं मंदिर आदर्श नगर ग्वारीघाट रोड में किया गया लगभग 200 रजिस्ट्रेशन के साथ जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें शुगर और बीपी की भी जांच निशुल्क जांच हुई राजेंद्र श्रीवास ने जानकारी देते हुए बताया समाजसेवी संजय भाटिया लगातार संस्कारधानी जबलपुर में हर महीने शिविर का आयोजन जबलपुर के हर क्षेत्र में कर मानवता का परिचय दे रहे हैं वही मंदिर के अध्यक्ष महेश भाई ने समाजसेवी संजय भाटिया जी एवं डॉक्टर नितिन सोनी जी का आभार व्यक्त किया , डॉ नितिन सोनी जी के सहयोग से मंदिर प्रांगण से चार लोगों को फ्री में आज ऑपरेशन करने के लिए अस्पताल भिजवाया गया जिनका ऑपरेशन करने के पश्चात वापस मंदिर प्रांगण में छोड़ा जाएगा संजय भाटिया ने कहा अगर कोई शिविर अपने क्षेत्र में लगवाना चाहता है तो हमसे संपर्क कर सकता है। 9827201266

शिविर में ये रहें उपस्थित –

प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय भाटिया, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नितेश पटेल प्रदेश सचिव ललित पटेल, सदस्य राजेश भगत, मंदिर अध्यक्ष महेश भाई, मुन्ना भैया बंटी भैया एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *