हमारे लिए शक्ति की आराधना हमारा धर्म भी और कर्तव्य भी : डॉ वाणी अहलूवालिया
मातृशक्ति के लिए स्वास्थ्य और संबंधित समस्याओं के प्रति कुछ विशेष अभियान “शक्ति का रक्त दान “, 02 अक्टूबर को होगा रक्त दान शिविर का आयोजन
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ वाणी अहलूवालियाबी.(जे.पी. प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट) ने बताया कि, मातृशक्ति का हर क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। वहीं हम सब 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सेवाए स्वच्छता और स्वस्थ से संबंधित जागरूकता अभियान में सहभागी है।इसके निमित मातृशक्ति के लिए संवेदनशीलता से उनके स्वास्थ्य और संबंधित समस्याओं के प्रति कुछ विशेष अभियान चला रहे है।हमारे लिए शक्ति की आराधना हमारे धर्म भी और कर्तव्य भी है।जब हम रक्त दान शिविर का आयोजन करते है तो मातृशक्ति जो समाज के हर कार्य में कंधे से कंधा मिला कर कार्य कर रही है। इसमें भी अपना योगदान दे । यह पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है जिसमे लगभग 40 महिलाए समाज के लिए अपना रक्तदान करेंगी। यह भी सिद्ध होता है की भारत की नारी सुशील, सुधीर और समर्थ बनकर राष्ट्र के निर्माण का कार्य कर रही है।कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित श्रीमती शेफाली मुद्गल शाखा प्रबंधक, एस.बी.आई., कटंगा शाखा, जबलपुर और उत्तर मध्य विधान सभा के लोकप्रिय सेवक विधायक (डॉ) श्री अभिलाष पांडे आमंत्रित है ।02 अक्टूबर 2025, जबलपुर राइट टाउन स्थित जे. के. हॉस्पिटल (दूसरी गली) में “शक्ति का रक्त दान “11 बजे से 03:30 बजे तक ऐसा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे मातृशक्ति आमंत्रित है अपने योगदान से जीवनदान करने के लिए ।
इस रक्तदान शिविर की विशेषता है इसमें हमारी 100 से अधिक मातृशक्ति है जो रक्त शक्ति का दान करेंगी
