जनेकृविवि में निशांत वरवडे (सचिव कृषि मप्र. शासन) ने ली समीक्षा बैठक

0
Spread the love

विश्वविद्यालय के 21 बिंदुओं पर चर्चा की और अनुसंधान इकाईयों का किया भ्रमण

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में सचिव मध्यप्रदेशशासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय श्री निशांत वरवडे का आगमन हुआ। कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने उन्हें फूल गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह और लघुधान्य के उत्पाद से निर्मित जवाहर फूड्स की टोकरी देकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान कृषि विभाग के सचिव श्री निशांत वरवडे ने विश्वविद्यालय के 21 बिंदुओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में श्री वरवडे ने विश्वविद्यालय के विभिन्न आय के स्त्रोतों को लेकर चर्चा की और कहा कि कैसे फार्म की आय बढ़ाई जाए, विश्वविद्यालय की कुल उपलब्ध भूमि का कैसे बेहतर उपयोग हो सके और किसानों की आय बढ़ाने हेतु विभिन्न किस्मों के बीज की उपलब्धता कैसे कराई जाएं, कृषि उद्यानिकी और औषधीय पौधों की खेती की तरफ कैसे किसानों का रुझान बढ़ाया जा सके। विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान की योजनाओं की वर्तमान स्थिति, विश्वविद्यालय के रिक्त एवं नवीन महाविद्यालयों के पदों की जानकारी को लेकर चर्चा की गई। नवीन महाविद्यालय निर्माण की समीक्षा भी सचिव श्री निशांत वरवडे ने की।कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के साथ सचिव श्री निशांत वरवडे ने विश्वविद्यालय की विभिन्न परियोजनाओं का भ्रमण भी किया। भ्रमण के दौरान आपने बीज संग्राहलय, सूक्ष्मजीवी अनुसंधान एवं उत्पादन केन्द्र, आईआरआरआई अनुसंधान परियोजना, नवीन प्रशासनिक भवन, औषधीय उद्यान सहित अन्य संचालित विभिन्न परियोजनाओं और जनेकृविवि की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतु, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर, कुलसचिव डॉ. अश्वनी जैन, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, उपकुलसचिव डॉ. टी.आर.शर्मा, डॉ. संजीव गर्ग, डॉ. जयंत भट्ट, संयुक्त संचालक कृषि श्री के.एस. नेताम, कृषि उपसंचालक डॉ. एस.के. निगम, डॉ. ब्रजेश दीक्षित, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. ज्ञानेन्द्र तिवारी, डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. अखिलेश तिवारी, इंजी एस.के. जैन, सुरक्षा अधिकारी डॉ. वाय.एम.शर्मा, डॉ. विजय यादव, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, लाइजिनिंग ऑफिसर डॉ. अरविंद सक्सेना, डॉ. विजय अग्रवाल, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी, बीज संघ के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *