मदनमहल से दमोहनाका फ्लाई ओवर का होगा भव्य लोकार्पण,केंद्रिय मंत्री श्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे जनता को समर्पित

0
Spread the love

लोक निर्माण मंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियो के साथ किया फ्लाई ओवर का निरीक्षण

लोक निर्माण मंत्री ने की फ्लाई ओवर लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मदनमहल से दमोहनाका फ्लाई ओवर का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी, मुखयमंत्री डॉ मोहन यादव के कर कमलो से शनिवार 23 अगस्त को किया जायेगा, फ्लाई ओवर लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियो के साथ मदनमहल से दमोहनाका तक सम्पर्ण फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया।लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा बड़ी प्रसन्नता की बात है कि मप्र के सबसे बड़े फ्लाई ओवर का लोकार्पण फ्लाई ओवर की सौगात देने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी आगामी शनिवार 23 अगस्त को करेंगे।श्री सिंह ने कहा 2004 में जब मै पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा तब जबलपुर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए मैंने फ्लाई ओवर निर्माण को अपने संकल्प पत्र में लिया था और उसके बाद इस दिशा में प्रयास प्रारम्भ किये और 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी और श्री नितिन गडकरी जी के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के बाद जबलपुर आगमन हुआ तब मेरे निवास पर ही उनसे फ्लाई ओवर निर्माण की मांग की और श्री नितिन गडकरी जी ने तत्काल इसकी स्वीकृति देते हुए इस फ्लाई ओवर का निर्माण सीआरएफ से कराने का आदेश जारी किया, फ्लाई ओवर के निर्माण प्रारम्भ होने और पूर्ण होने तक कई तरह की अडचने सामने आई और सभी के निराकरण की दिशा में कार्य किया और आज यह फ्लाई ओवर बनकर तैयार है।श्री सिंह ने कहा लगभग 11 सौ करोड़ की लागत से निर्मित 7 किमी लम्बा जबलपुर में बना यह फ्लाई ओवर मप्र का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर होने के साथ ही इसमें रेल मार्ग के ऊपर बना देश का सबसे लम्बा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज भी बना है जिसकी लम्बाई 192 मीटर है साथ ही इसमें 3 बो स्ट्रिंग ब्रिज बनाये गए है जिसने दो रानीताल में और एक बलदेवबाग में बनाया गया जय जो पूरी तरह स्टील से निर्मित है जिनकी लम्बाई लगभग 70 मीटर लम्बाई होंगीइस फ्लाई ओवर के नीचे पर्यावरण संरक्षण हेतु लगभग 50 हजार पौधों का रोपण किया गया है साथ ही फ्लाई ओवर के नीचे ही बास्केटबल कोर्ट, ओपन जिम, बच्चों के लिए पार्क बनाये गए है पुरे फ्लाई ओवर में 10 स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए है।श्री सिंह ने कहा मदनमहल से दमोहनाका तक जाने में किसी भी वाहन से लगभग 40 से 45 मिनट लगते थे किन्तु फ्लाई ओवर से आवागमन प्रारम्भ होने के बाद यह दुरी सिर्फ 6 से 8 मिनट में तय हो जाएगी, यह फ्लाई ओवर न केवल जबलपुर के यातायात को व्यवस्थित करेगा अपितु जबलपुर को महानगरीय स्वरुप के लिए मील का पत्थर साबित होगा।लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने जबलपुर को मिली इस बड़ी सौगात मदनमहल दमोहनाका फ्लाई ओवर के लोकार्पण कार्यक्रम में जबलपुर की जनता से उपस्थिति की अपील की है.फ्लाई ओवर के निरिक्षण में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, श्री नीरज सिंह, श्री संतोष बरकडे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, जिप अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती मीसा सिंह, चीफ इंजीनियर लोनिवि आर एल वर्मा, अधीक्षण यंत्री लोनिवि श्री दिनेश कौरव, कार्यपालन यंत्री लोनिवि श्री शिवेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक एनएचआई श्री अमृतलाल साहू उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed