कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में एंटी रैगिंग डे का हुआ आयोजन

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के डॉ. एस. वि. आर्या सभागार में एंटी रैगिंग डे का आयोजन अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव के मुख्यआतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर द्वितीय वर्ष की छात्रा ने उपस्थित छात्रों को रैगिंग से संबंधित नियमों व न्याय संहिता की धाराओं की जानकारी दी। साथ ही रैगिंग जैसी कुप्रथा के खिलाफ छात्रों को जागरुक भी किया गया।इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को रैगिंग में शामिल न होने की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि यूजीसी और केयर फॉर यू के अंतर्गत 12 अगस्त को एंटी रैगिंग डे व 12-18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आने वाले हफ्ते में पोस्टर, नारा, निबंध, रंगोली व अन्य कार्यक्रम एंटी रैगिंग की थीम पर आयोजित होंगे।किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर. एन. श्रीवास्तव एवं आभार प्रदर्शन डॉ. मनोज अवस्थी नेइस अवसर पर डॉ. ए.के. राय, डॉ. भारती दास, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. आलोक बाजपेयी सहित विभागों के विभागाध्यक्ष, महाविद्यालय के फैकल्टी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed