जनेकृविवि में दस्तावेज सत्यापन के बाद मैरिट के आधार पर प्रवेश प्रकिया प्रारंभ

0
Spread the love

स्नातकोत्तर की 624 सीटो में प्रवेश हेतु दस्तावेजों का सत्यापन शुरू

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर के मार्गदर्शन में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर और राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के अधीन कृषि आधारित पाठ्यक्रम एमएससी की मैरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश के लिये 31 जुलाई से 27 अगस्त तक जनेकृविवि में 272 सभी विषयों की सीटें और राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर की 352 सीटों के लिये दस्तावेजों के सत्यापन कार्य किया जा रहा है। जिसमें से दस्तावेज सत्यापन का प्रथम चरण 31 जुलाई से 4 अगस्त तक जारी रहा और सीट आवंटन 7 अगस्त को होंने के बाद 8 अगस्त से 11 अगस्त तक 103 छात्र-छात्राओं में से 51 छात्रों ने प्रवेश लिया, साथ ही 34 छात्र-छात्राओं ने अपग्रेड कराया। वहीं द्वितीय चरण में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, नय, जबलपुर, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर एवं अन्य विश्वविद्यालयों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य 13 और 14 अगस्त तक चलेगा। सीटों का आवंटन 19 अगस्त को होगा एवं छात्रों को प्रवेश 19 से 21 अगस्त तक दिया जायेगा। अंतिम चरण में 25 अगस्त से सीट आवंटन एवं 27 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी।जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, जबलपुर, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर, इसके अलावा रीवा, टीकमगढ़ में कृषि एमएससी प्रवेश हेतु दस्तावेज सत्यापन का कार्य एवं प्रवेश प्रक्रिया संचालित है।दस्तावेज सत्यापन कमेटी में अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर, डॉ. जयंत भट्ट, डॉ. कीर्ति ततुंवाय, डॉ. एच. के. राय, डॉ. परवेज राजन, डॉ.स्वर्णा कुर्मी, डॉ. सचिन नागरे, श्री राजेश श्रोती, श्री वीरेन्द्र पटेल, श्रीराम प्रकाश पटेल, श्री वृंदावन कुशवाहा, श्री विजेन्द्र कुशवाहा, श्री लक्ष्मी नारायण पटेल शामिल हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *