राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण अभियान के तहत पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया शिविर

0

Oplus_16777216

Spread the love

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2025 से 12 अक्टूबर2025 तक आयोजित सघन जागरूकता अभियान hiv/aids एवं sti कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 12/8/25 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वी एस चंदेल के निर्देशानुसार एवं डॉ मुकुल तिवारी नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण समिति उमरिया के मार्गदर्शन में विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन कर किया गया। कार्यक्रम में डॉ मुकुल तिवारी द्वारा छात्र-छात्राओं को hiv के फैलने एवं उनसे बचने के तरीकों के बारे विस्तार से बताया। dsrc परामर्शदाता शिवांशु सिंगौर द्वारा sti/rti बीमारी के बारे में एवं इससे hiv का खतरा क्यों बढ़ जाता है के विषय मे छात्र-छात्राओं को बताया। ictc लैब टेक. अनुज रजक द्वारा hiv act 2017 के विषय मे जानकारी दी गई। कार्यक्रम में TI परियोजना से परामर्शदात्री प्रियंका यादव एवं कॉलेज प्राचार्य तथा समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *