बसंत पंचमी पर हड़हा मेला में ऐतिहासिक भीड़, मेले में बाहरी व्यापारी सहित स्थानीय दुकानों की रही आमद
Oplus_131072
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर कई देवालयों में मेले का आयोजन होता है।मेला,भजन पूजा एवं भंडारे का यह क्रम लोगों में उत्साह और शक्ति भरने का काम करते हैं। जिसमें ग्राम पंचायत देवरी मजरा के हड़हा में लगने वाला मेला इस बार कई मायनों में खास रहा।
स्थानीय लोगों की माने तो हड़हा में मेला लगने का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। जहां स्थानीय जनों की पिछली कई पीढ़ियों ने इस मेले का आनंद उठाया है। लेकिन इस बार बात काफी खास रही इस मेले के आयोजन से पहले इस बार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए लोगों और दुकानदारों को प्रोत्साहन मिला यही वजह रही कि पहले जहां मैदान में गिनी चुनी दुकानें लगती थी और मेला संपन्न हो जाता था पर इस वर्ष हड़हा में दो दिवसीय बसंती पंचमी का मेला भव्यता को समेटे हुए था

जिसमें गांव से लेकर शहर तक के व्यापारियों ने हर तरह की दुकानें सजाई। देखते – देखते ऐसी भीड़ लगी जिसने इतिहास रच दिया। पूरा मैदान खचाखच दुकानों से और पूरा दिन मेला घूमते लोगों से भरा रहा।


