युवा ने जन्मदिन पर किया निशुल्क रक्तदान, इस खून से रागिनी चौबे को मिला जीवनदान, महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति उमरिया की प्रभावी पहल

0

Oplus_16777216

Spread the love

महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति उमरिया लगातार जरूरतमंद लोगों को रक्तदान कर रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति उमरिया के रक्तवीर जनार्दन सिंह राजपूत द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर एवं रक्षाबंधन के विशेष त्यौहार के अवसर पर ब्राह्मण समाज की जरूरतमंद पीड़ित महिला श्रीमति रागिनी चौबे जी को समिति के उपाध्यक्ष उमेश सिंह राजपूत की उपस्थिति में निशुल्क रक्तदान कर जरूरतमंद की मदद की,जिसमें जिला चिकित्सालय के सीनियर लैब टेक्नीशियन लैब इंचार्ज विश्वजीत राय मलिक के द्वारा ब्लड डोनेशन कराया गया।

इस क्रम में दिनांक 09 अगस्त 2025 को महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति उमरिया जिले के ग्राम सकरवार के युवा साथी जनार्दन सिंह राजपूत जिला चिकित्सालय पहुंचकर जरूरत मंद को निःशुल्क रक्तदान किया है।

इस नेक जीवनदाई कार्य से नवजीवन प्राप्त मरीज और उनके परिजनो ने रक्तदान समिति धन्यवाद ज्ञापित किया। रक्तदाता समिति के अध्यक्ष फ़ौजी रमेश सिंह राजपूत और उनकी समस्त टीम लगातार खून की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए एक चैन बनाकर कार्य कर रहे हैं, जो नेकी की एक खूबसूरत उभरती तस्वीर है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *