कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने किया पौधरोपण

0
Spread the love

राष्ट्रीय उद्यानिकी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

भारत की उद्यानिकी के जनक कहे जाने वाले डॉ. एम.एच. मारीगोण्डवा के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय उद्यानिकी दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य में न्यू एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा द्वारा अमलताश के वृक्षों का रोपण किया गया। कुलपति डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण संवर्धन की दिशा में प्रति वर्ष विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाता है। वही कन्या छात्रावास परिसर में भी कुलपति डॉ. पी. के. मिश्रा की उपस्थिति में सहजन, नीम, बेल आदि के वृक्षों का रोपण किया गया। कुलपातइस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. एस.के. पांडे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतु, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित अमित शर्मा, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन उपकुलसचिव डॉ. टी.आर.शर्मा, डॉ. अखिलेश तिवारी, डॉ. ब्रजेश दीक्षित, डॉ. दीपक राठी, डॉ. ज्ञानेन्द्र तिवारी, डॉ. बी.एस. द्विवेदी, डॉ. सुब्रता शर्मा, डॉ. रजनी बिसेन, डॉ. कीर्ति तंतुवाय, डॉ. अक्षता, डॉ. नवीन शर्मा पूर्व छात्र, डॉ. आर.एन. श्रीवास्तव सहित प्राध्यापक, वैज्ञानिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *