कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने तिरंगा दिखाकर हर घर तिरंगा अभियान रैली किया का शुभारम्भ

0
Spread the love

जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, कृषि महाविद्यालय, जबलपुर तथा कृषि विज्ञान केंद्र, जबलपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया

मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा के द्वारा तिरंगा झंडा दिखा कर रैली को रवाना किया गया। इस अवसर पर आपने छात्र-छात्राओं को तिरंगा के सम्मान तथा शहीदों के बलिदान के बारे में बताया तथा छात्र-छात्राओं को देश के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने कि प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र जबलपुर डॉ. रश्मि शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर आईपीआरओ डॉ. बी. एस. द्विवेदी, डॉ. अमित झा, डॉ.पवन अम्रते, डॉ. फूलचंद्र अमूले ने रैली में भाग लेकर छात्र छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डी. के. सिंह, डॉ. नीलू विश्वकर्मा एवं डॉ. मनोज पाठक के नेतृत्व में किया गया। रैली का आयोजन कृषि महाविद्यालय प्रांगण से विश्वविद्यालय गेट से होते हुए सुहागी में संपन्न हुई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *