1 अगस्त को संस्कारधानी में मनेगा स्वच्छता का अनोखा महोत्सव

0
Spread the love

जबलपुर को मिला 5वाँ स्थान, संस्कारधानी को मिले इस ऐतिहासिक उपलब्धि से हर्षोल्लास का वातावरण

महापौर श्री अन्नू ने की संस्कारधानी के देवतुल्य नागरिकों से अपील, स्वच्छता महोत्सव में दे अपनी भागीदारी, इस महोत्सव को बनाए यादगार और एतिहासिक

आज प्रेसवार्ता में महापौर ने बताया कि 1 अगस्त को संस्कारधानी में अनोखा स्वच्छता महोत्सव मनाया जा रहा है।

बता दें कि, जबलपुर में जगत बहादुर सिंह “अन्नू” के कुशल नेतृत्व एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के प्रशासनिक मार्गदर्शन में नगर निगम जबलपुर को राष्ट्रीय पर विश्व के सबसे बड़ी आयोजित स्वच्छता प्रतियोगिता में पूरे देश में 5वों स्थान प्राप्त होने तथा गार्बेज फ्री सिटी, 7 स्टार रेटिंग के साथ वॉटर प्लस सिटी का दर्जा प्राप्त होने के एतिहासिक उपलक्ष्य में संस्कारधानी के हजारों गणमान्यजनों के साथ सैंकड़ो व्यापारियों ने 1 अगस्त 2025 को संस्कारधानी में स्वच्छता महोत्सव मनाने के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” के साथ बैठक कर हर्षोउल्लास के साथ सहमति दी है। उक्त आशय की जानकारी आज प्रेस वार्ता के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए अवगत कराया। इस मौके पर महापौर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह भी बताया कि देश के 4589 नगरीय निकायों में से पूरे देश में जबलपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में 5वाँ स्थान प्राप्त हुआ है, जो अपने आप में एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके लिए महापौर ने संस्कारधानी के सभी देवतुल्य गणमान्यजनों के साथ स्वच्छता के सिपाहियों को श्रेय दिया है।महापौर ने जानकारी दी कि स्वच्छता महोत्सव के दिन हमारे देवतुल्य नागरिक अपने-अपने प्रतिष्ठानों और घरों में विशेष साज-सज्जा करके सजावट करेगें, जिसमें शहर के सभी आदरणीय अधिवक्तागण, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स के साथ-साथ विश्व विद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों के छात्र-छात्राएँ भी स्वच्छता महोत्सव में भागीदारी करेगें तथा स्वच्छता के संदेशों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करेगें तथा इस अवसर पर सभी के द्वारा स्वच्छता की शपथ भी ली जायेगी।महापौर श्री अन्नू ने जानकारी देते हुए यह भी कहा कि 1 अगस्त को स्वच्छता महोत्सव में शहर के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों के आस-पास भी स्वयं अपने स्तर से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर आकर्षक साज-सज्जा करके सकीय, अशासकीय कार्यालयों को एक आकर्षक स्वरूप प्रदान करेगें जिससे शहर में स्वच्छता की झलक चारों ओर दिखाई देगी।महापौर ने सम्माननीय पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए बताया कि 1 अगस्त को शहर के हजारों प्रतिष्ठानों में व्यापारी बंधुओं के द्वारा ग्राहकों को विशेष छूट का भी प्रावधान किया गया है। स्वच्छता महोत्सव के दिन शहर के नागरिक शपथ भी भरेगें, जिसका संकलन करके नगर निगम द्वारा एक लकी ड्रा का भव्य आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रूपये सहित अन्य 10 बड़े पुरस्कारों को शामिल किया जायेगा।महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू”, नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज, सभी एम.आई.सी. डॉ. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने संस्कारधानी के सभी गणमान्यजनों से अपील की है कि आशीर्वाद स्वरूप स्वच्छता महोत्सव में अपनी भागीदारी करें और इस स्वच्छता महोत्सव को यादगार और ऐतिहासिक बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed