जवाहरलालनेहरु कृषि विश्वविद्यालय में श्री अन्न प्रसंस्करण का कौशल विकास प्रशिक्षण संपन्न

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रमोद कुमार मिश्रा के सप्रेरणा से खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत श्री अन्न प्रसंस्करण एवं मूल्य संबर्धित खाद्य उत्पादो का कौशल विकास प्रशिक्षण विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यकम 21 जुलाई से 23 जुलाई, 2025 तक चला। इस प्रक्षिण में कृशि महाविद्यालय, खुरई के 30 छात्रो ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन अधिष्ठाता कृषि संकाय एवं संचालक क्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला के मुख्यअतिथ्य एवं अधिष्ठाता कृशि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में अधिष्ठाता कृशि महाविद्यालय, खुरई डॉ. एस.आर.एस. रघुवंशी, विभागाध्यक्ष खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग डॉ. एस.एस. शुक्ला, परियोजना प्रभारी डॉ. प्रतिभा परिहार, प्रशिक्षण समन्वय डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. अल्पना सिंह, डॉ. प्रवीण पटले सहित विभाग के समस्त कर्मचारी एवं छात्र बडी सख्या में उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्चना पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन डॉ. प्रवीण पटले द्वारा किया गया। इस प्रक्षिण में श्री अन्न का प्रसंस्करण एवं उसके बेकरी उत्पाद का कौल प्रशिक्षण दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed