अवैध रूप से रेत का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, ट्रेक्टर ट्राली मय रेत के जप्त

0
Spread the love

थाना प्रभारी ग्वारीघाट सुभाषचंद बघेल ने बताया कि आज दोपहर में मुखबिर से सूचना मिली कि ललपुर गैस एजेन्सी के पहले खाली पड़े मैदान में अवैध रेत स्टाक से अवैध रूप से ट्रेक्टर ट्राली में रेत परिवहन की जा रही है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ललपुर रोड पर मुखबिर द्वारा बताया हुआ टेक्टर जिसमें ट्राली लगी हुयी थी आते दिखा, टेªक्टर चालक पुलिस को देखकर टेªक्टर को तेजी से चलाते हुये भगाने लगा जिसे घेराबंदी कर रोका चालक ने पूछताछ पर अपना नाम नीलू ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी पंडित डेयरी के सामने ग्वारीघाट बताया, ट्राली में भरी रेत के संबंध में पूछताछ करने पर ललपुर ग्वारीघाट निवासी अर्पित यादव पिता जगदीश यादव के कहने पर नर्मदा नदी के ललपुर घाट के रेत को अवैध रूप से निकाल कर टेªक्टर ट्राली में भरकर पीएचई के पहले पड़े खाली मैदान में स्टाक किया है उसी स्टाक से अवैध रूप से टेªक्टर क्रमांक एमपी 20 एबी 6025 में ट्राली में रेत भरकर ले जाना बताया, आरोपी अर्पित यादव की तलाश सम्भावित स्थान पर की नहीं मिला। आरोपी नीलू ठाकुर के कब्जे से टेªक्टर ट्राली मय रेत के जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस तथा 21(4) खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी अर्पित यादव की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका

टेक्टर ट्राली में अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले आरोपी ट्रेक्टर चालक को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर पाण्डे, प्रधान आरक्षक चंद्रभान, आरक्षक गोपेश, संदीप पाण्डे, प्रधान आरक्षक चालक सी.पी.दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *