नौरोजाबाद में दिन के उजाले में वारदात,दनादन 5 राउंड फायर कर भागे बदमाश

0
Spread the love

पूरा मामला नशे के कारोबार से जुड़ा

23 जुलाई की शाम 6 बजे 5 नंबर पानी टंकी के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ 5 फायरिंग कर दी जिसमें गुड्डन तिवारी के जांघ में और हाथ में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गए। मामला संगीन इसलिए भी है क्योंकि मामला बीच चौराहे दिन के उजाले में हुआ कई दर्जन लोगों के सामने घटित हुआ जिसमें कई बड़े नशे के कारोबारियों के भी शामिल होने की आशंका है।
इस पूरे मामले को मादक,(नशीले) पदार्थों के खरीद फरोख्त और सप्लाई(बंटवारे) से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें 2 पक्षों के बीच किसी मतभेद के चलते यह रक्तरंजित साजिश रची गई। जिसमें युवक की जान खतरे से बाहर है।

मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले तो घायल को अस्पताल भेजकर उसका इलाज सुनिश्चित किया गया। साथ ही उन नकाबपोश बंदूकबाजों की तलाश भी जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *