राहुल गाँधी को भारत के सबसे भ्रष्ट कांग्रेस अध्यक्षों में एक के रूप में याद किया जाएगा-हेमंत विस्वा
हेमंत विस्वा ने राहुल गाँधी के एक भाषण के विपरीत प्रतिक्रिया दिखाते हुए अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट किया कि, मैंने सुना है कि आप नेशनल हेराल्ड घोटाले में ₹5,000 करोड़ से अधिक की भारी भ्रष्टाचार के आरोपों में ज़मानत पर बाहर हैं। आपको भारत के सबसे भ्रष्ट कांग्रेस अध्यक्षों में एक के रूप में याद किया जाएगा। साफ कहूँ तो मुझे आपकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता—क्योंकि मैं जानता हूँ, और देश जानता है, कि आप आज भारत के सबसे भ्रष्ट नेताओं में से एक हैं।
बता दें कि राहुल गाँधी ने श्री विस्वा को जेल भेजनें की धमकी दी थी और वहीं प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था।साथ ही राहुल पर दर्जनों केस चल रहें है जिसमे वह बेल पर बाहर है।
