प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। मोदी सबसे ज्यादा लंबे समय तक लगातार पीएम रहने वाले दूसरे नेता बनने वाले हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में 4 हजार 78 दिन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद उन्होंने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने ऑफिस में 4,078 दिन पूरे करने वाले है।
इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए 4,077 दिन पूरे किए थे। वो 24 जनवरी, 1966 से लेकर 24 मार्च 1977 तक लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री पद रही थीं।
