मेहरा समाज महासंघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारी का शपथ ग्रहण सम्पन्न
मेहरा समाज महासंघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम मेहरा समाज महासंघ मुख्यालय आमनपुर मदन महल, जबलपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश के जबलपुर, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिंडौरी, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, खंडवा, मुलताई, बैतूल आदि सभी जिलों से मेहरा समाज महासंघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेंद्र मेहरा ने बताया की नवनिर्वाचित पदाधिकारी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मीना मेहरा जी द्वारा मेहरा समाज महासंघ के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खेमराज झारिया, श्री आरके मेहरा राष्ट्रीय महासचिव, इंजीनियर श्री और के दास राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, श्री सुभाष डेहरिया राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, एडवोकेट श्री बलदास डेहरिया प्रांतीय अध्यक्ष, सुश्री कमला डेहरिया राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, श्रीमती अंजू डेहरिया प्रांतीय महिला अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली । नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खेमराज झारिया ने बताया कि हमारा महासंघ समाजकी एकता , विकासके लिएविगत 21 वर्षो से काम कर रहा है। अगले तीन वर्ष हम शिक्षा, खेल, लोक संगीत, नृत्य एवं पेटिंग विषयो समाज के बच्चो को प्रोत्साहित करने का काम करेगे।
