जबलपुर-अमरावती ट्रेन अमरावती के बजाय वर्धा स्टेशन तक जाएगी और वहीँ से लौटेगी वापिस
जबलपुर-अमरावती ट्रेन 29 जून को अमरावती के बजाय वर्धा स्टेशन तक जाएगी30 जून को अमरावती ट्रेन वर्धा से करेगी प्रस्थान
रेल प्रशासन द्वारा मध्य रेल के नागपुर मण्डल में वर्धा-बडनेरा सेक्शन के टिमटाला स्टेशन पर प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के चलते जबलपुर-अमरावती-जबलपुर ट्रेन को एक-एक ट्रिप वर्धा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट करने का निर्णय लिया गया है।
शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट ट्रेन कि विस्तृत जानकारी निम्न है :- गाड़ी संख्या 12160 जबलपुर – अमरावती एक्सप्रेस जो कि भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरती है ,दिनांक 29.06.2025 को वर्धा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी अथार्त वर्धा-अमरावती के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12159 अमरवती – जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 30.06.2025 को वर्धा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी अथार्त अमरावती-वर्धा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
