जे एन के विश्वविद्यालय, जबलपुर के वैज्ञानिकों ने किसानों से साझा की कृषि तकनीकी

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम कैलवास में कृषि से संबंधित विविध विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा, निदेशक खरपतवार अनुसंधान निदेशालय डॉ. जे.एस. मिश्रा, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रदुमन सिंह, पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता एवं उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. अक्षता तोमर द्वारा कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।इस अवसर पर डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. जे.एस. मिश्रा एवं डॉ. प्रदुमन सिंह ने खरपतवार प्रबंधन की जानकारी दी। डॉ. प्रमोद गुप्ता ने पौध संरक्षण तकनीकों पर किसानों को प्रशिक्षित किया।इस अभियान का मुख्य उद्येश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना एवं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, फसल विविधिकरण व जैविक खेती का प्रचार-प्रसार करना साथ ही आत्मनिर्भर किसान और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बेहतर कदम है। इस अभियान के तहत प्रमुख गतिविधियों के अंतर्गत किसानों से संवाद एवं कार्यशालाएं आयोजित करना, वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान करना, किसानों की समस्याओं का समाधान चर्चा के माध्यम से करना साथ ही प्रदर्शनी एवं तकनीकी प्रदर्शनी, नवीनतम कृषि यंत्रों, जैविक उत्पादों और सिंचाई तकनीकों की प्रदर्शनी, स्वदेशी बीजों और उन्नत किस्मों की जानकारी देना, प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्राकृतिक खेती, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, मृदा प्रबंधन, जल संरक्षण, कीट प्रबंधन आदि पर विशेष प्रशिक्षण देना है, महिला किसान सहभागिता, महिला कृषकों के लिए विशेष सत्र, स्वरोजगार एवं मूल्य संवर्धन पर चर्चा, जल संरक्षण अभियान, खेतों में जल संचयन, ड्रिप सिंचाई और वर्षा जल संग्रहण तकनीकों पर प्रशिक्षण, पौधा वितरण और निःशुल्क सेवाएं एवं किसानों को निःशुल्क पौधे, बीज और मिट्टी परीक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्य आकर्षण-
आईसीएआर, डीडब्ल्यूआर, जबलपुर के वैज्ञानिकों का सक्रिय योगदानकृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा सैकड़ों किसानों की भागीदारीकिसानों की आय को दोगुना करने की रणनीतियों की जानकारीकृषि से जुड़ी योजनाओं और अनुदानों की जानकारीप्राकृतिक खेती और जीरो बजट खेती का व्यापक प्रचारमीडिया कवरेज और जन-जागरूकता अभियानों का आयोजनइस कार्यक्रम में कृषि विभाग से कृषि विस्तार अधिकारी, पशुपालन, कृषि अभियंत्रिकी, मत्स्य पालन आदि विभागों के विशेषज्ञों ने भाग लिया।
साथ ही कैलवास ग्राम के सचिव श्री बुनेश झरिया एवं सरपंच श्री गोपाल प्रसाद यादव की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला किसानों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।