अंतर्राष्ट्रीय मेहरा समाज के सम्मेलन में 11जोड़ें दाम्पत्य सूत्र जीवन में बांधे
मेहरा समाज के सभी वर्गों झारिया, डेहरिया, मेहर-गढवाल, पठारिया, शाहुपरिया, महोबिया, नुन्हारिया का “अंतर्राष्ट्रीय मेहरा समाज सम्मेलन 2025” का आयोजन दिनांक 08/06/2025 को मानस भवन में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राकेश सिंह मंत्री लोक निर्माण विभाग म. प्र. शासन एवं आर. के. मेहरा कार्यक्रम अध्यक्ष एवं से.नि. प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, कार्यक्रम में जगत बहादुर सिंह महापौर एवं निकुंज विज निगम अध्यक्ष सम्मिलित हुए, सम्मेलन में मेहरा समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं वरिष्ठजन, मातायें, बहनें, युवक-युवतियां और बच्चे परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में विभिन्न प्रदेशों एवं जिलों से सम्मिलित हुए, सम्मेलन में 11 जोड़ों (वर-वधु) का विवाह संपन्न हुआ, कार्यक्रम के अगले चरण में समाज के बुजुर्ग लोगों का सम्मान, साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं जिन्होंने समाज का नाम गौरवान्वित किया ऐसे बच्चों का सम्मान किया गया, जैसे कि कार्तिक गुप्ता, बारहवीं गणित समूह, 488 अंक, प्रदेश में चौथे सुयांक कांत झारिया को कक्षा दसवीं में 487 अंक प्राप्त हुए हैं, आप नीरज कांत झारिया एवं सविता झारिया के पुत्र हैं, एवम् सुयांक कांत झारिया, 97.4 प्रतिशत शहपुरा निवासी श्रेया पटेल को कक्षा दसवीं में 458 अंक प्राप्त किए, कार्यक्रम का संचालन नेतराम झारिया आभार इंजी. भूपेन्द्र मेहरा, राष्ट्रीय सचिव कार्यक्रम संयोजक द्वारा किया गया।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. एल. मेहरा, अमित मेहरा, देवांशु मेहरा, अशोक डेहरिया, प्रकाश महोबिया, प्रेमनारायण पठारिया, बसंत कुमार सोने, इंजी. अनुराग झारिया, राजेन्द्र मेहरा, हरि मेहरा, झारिया, अटल प्रगति पत्रकार,जमना प्रसाद मेहरा, रामदीन पठारिया, सी.एल. झारिया, डॉ राममिलन झारिया, नवनीत झारिया, नरेश झारिया, प्रभाकर मेहरा, एड. कंचन सिंह मेहरा, श्रीमती अंजू डेहरिया, श्रीमती भागवती झारिया, एड. रजनी झारिया, दशरथ झारिया, गोलू झारिया, राहुल बडोदे, राकेश झारिया, श्रीमती संगीता झारिया, बालकृष्ण झारिया, श्रीमती कौशल्या झारिया, शुभ मेहरा, डॉ. व्ही.एस. झारिया, सुंदर लाल झारिया, श्याम लाल झारिया, बालक राम झारिया, मल्खान झारिया, बुधराज झारिया इत्यादि समाज के लोग मौजूद रहें ।
