विकसित कृषि संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ

कुलपति ज. ने. कृ. वि. वि. प्रो. प्रमोद कुमार मिश्रा ने रथ को दिखाई हरी झंडी
विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारम्भ आज सांसद आशीष दुबे, कुलपति ज. ने. कृ. वि. वि., प्रो. प्रमोद कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में वाहनों और रथ को समस्त विकास खण्डों हेतु रवाना किया गया।
इस अवसर पर जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय के संचालक विस्तार सेवाये डा. डी. पी. शर्मा, आई.सी.ए.आर. अटारी के निदेशक डा. एस. आर. के. सिंह, खरपतवार अनुसंधान के प्रमुख वैज्ञानिक डा. पी. के. सिंह, उपसंचालक, कृषि श्री एस० के० निगम, कृषि विज्ञान केन्द की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा. रशिम शुक्ला की गरिमामयी उपस्थित रही। विकसित कृषि संकल्प अभियान भारत सरकार द्वारा संचालित अभियान है जो कृषि विज्ञान केन्द्र जबलपुर तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग से जबलपुर द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 29.05.2025 से 12.06.2025 तक समस्त विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों में संचालित होगा इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होगे। अभियान का उद्देश्य किसानों के अनुकूल शोध कार्य हेतु बैंक प्राप्त करना तथा विभिन्न योजनाओं व कृषि तकनीकी की जानकारी प्रदाय करना व किसानों से फिड बैंक प्राप्त करना है।
कार्यक्रम के दौरान के० वी० के० के वैज्ञानिक, आई.सी.ए. आर. खतपरवार अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि महाविद्यालय जबलपुर के वैज्ञानिक सहित किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशु पालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, कृषि अभियांत्रिकी की विभाग, जनपद पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी सहित समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव आदि सम्मिलित होंगे। जिला स्तर पर उक्त अभियान के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी डा. रश्मि शुक्ला, जिला संयोजक श्री एस. के. निगम, सहायक नोडल अधिकारी डा. ए.के. सिंह, डा. डी. के. सिंह समस्त रथ प्रभारी डा. नीलू विश्वकर्मा, डा. अक्षता तोमर, डा. प्रमोद गुप्ता, डा. निहारिका शुक्ला, डा. रिचा सिंह, डा. पूजा चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी गणों को कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना द्वारा आदेशित किया गया है।
यात्रा के दौरान जबलपुर जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान को सफल बनाएं।