“सोफिया हमारी बहन है” नारों से गूंजा ओमती थाना

सेना की महिला अधिकारी के अपमान पर कांग्रेस का विरोध
ओमती थाने में मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR की माँगआज कांग्रेसजनों ने ओमती थाना पहुँचकर मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के द्वारा सेना की बहादुर महिला अधिकारी कर्नल सोफ़िया कुरैशी जी के लिए दिए गए आपत्तिजनक और अशोभनीय बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेसजनों ने थाने में लिखित शिकायत दी और मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज करने की माँग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई, तो कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।कर्नल सोफिया कुरैशी, जो भारतीय सेना की शान हैं, जिनकी बहादुरी पर देश को गर्व है – उनके लिए की गई अपमानजनक टिप्पणी न केवल महिला शक्ति का अपमान है, बल्कि भारतीय सेना के सम्मान पर भी कुठाराघात है।कांग्रेस का स्पष्ट संदेश है –भारतीय सेना का सम्मान सर्वोपरि है।कांग्रेस महिला और फौज – दोनों का सम्मान करना जानती है।